अवसाद के खतरे का पता लगाएगा ये उपकरण

अवसाद के खतरे का पता लगाएगा ये उपकरण

सेहतराग टीम

शोधकर्ताओं ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जिससे अवसाद विकसित होने के खतरे का पता लगाया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि यह उपकरण उन किशोरों की पहचान करेगा, जिनको युवावस्था में जाकर अवसाद होने का अधिक या कम खतरा होता है। यह अध्ययन किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया।

पढ़ें- हर 7 में से 1 भारतीय मानसिक विकारों से पीड़ित

ऐसे किया अध्ययन : यह अध्ययन अमेरिकन एकेडमी ऑफ चाइल्ड एंड एडोलेसेंट साइकाइट्री नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन के दौरान, इस उपकरण की कार्यक्षमता को आंका गया। इसमें ब्राजील के 2000 किशोरों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया। इन आंकड़ों की मदद से शोधकर्ताओं ने उपकरण का इस्तेमाल कर किशोरों के युवावस्था में पहुंचने पर अवसादग्रस्त होने की पहचान की।

(साभार- हिन्दुस्तान)

 

इसे भी पढ़ें-

लगातार बातचीत रोक सकती है किशोरों में बढ़ते मनोविकार

लोगों के बीच डर लगता है? ये सोशल फोबिया हो सकता है

अखरोट खाने से कम हो सकता है अवसाद का खतरा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।